Lakshadweep Travel Questionnaire: Lakshadweep Island भारत का एक बेहद खूबसूरत द्वीप समूह है, और यहाँ घूमने जाने का प्लान एक बहुत हो रोमांचकारी आइडिया हो सकता है। यदि आप भी Lakshadweep Travel Plan के बारे मे सोच रहे हैं तो आपको Googalbaba का यह ब्लॉग लेख जरूर पढ़न चाहिए। इसमे आपको Lakshadweep पहुचने से लेकर बजट, Activities, यात्रा के साधन और बहुत सी जरूरी जानकारी मिलेगी ।

About Lakshadweep Island in Hindi

लक्षद्वीप भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है जो की 36 द्वीपों का एक समूह है जो बेहद खूबसूरत प्रकृतिक सौन्दर्य को समेटे हुये है। यह भारत का सबसे छोटा संघ शासित प्रदेश है जिसका क्षेत्रफल 32 वर्ग किलोमीटर है। इसमें 12 एटोल, तीन रीफ, पाँच जलमग्न किनारे और दस बसे हुए द्वीप शामिल हैं।

लक्षद्वीप की राजधानी कावारत्ती (Kavaratti) है और यह संघ शासित प्रदेश का प्रमुख शहर भी है। लक्षद्वीप के सभी द्वीप केरल के कोच्चि शहर से करीब 220 से 440 किलोमीटर की दूरी पर अरब सागर में स्थित हैं। प्राकृतिक दृश्य, रेतीले बीच, फल-फूलों की प्रचुरता और जलवायुष्ठि की अभावी जीवनशैली ने लक्षद्वीप के रहस्यमयी आकर्षण को बढ़ा दिया है।

इस केंद्र शासित प्रदेश का गठन 1956 में हुआ था और 1973 में इसका नाम लक्षद्वीप रखा गया था।

https://googalbaba.com/wp-content/uploads/2024/01/About-Lakshadweep.mp4
Lakshadweep Travel Questionnaire

कैसे पहुंचे लक्षद्वीप? (Lakshadweep Travel Options)

Lakshadweep पहुचने के लिए हमारे पास कई विकल्प है जिसमे ट्रेन, Cruise और Flight शामिल हैं, जिन्हे आप अपने बजट के अनुसार चुन सकते हैं। थोड़ा से प्लान मैनेजमेंट के साथ आप काफी सारे पैसे बचा सकते हैं और कम खर्चे मे Lakshadweep Travel का आनंद ले सकते हैं-

  • कम खर्चे मे जाना है तो आप चले जाइए केरल के कोची (Cochin) by train, बजट Allow करता है तो आप फ्लाइट से भी जा सकते हैं Cochin के लिए लगभग सभी बड़े शहरों से फ्लाइट उपलब्ध है।
  • कोची से आपको काफी सारे क्रुज़ देखने को मिल जाएंगे जिनका किराया 500 से 8000 तक हो सकता है, इसमे बजट के हिसाब से अलग अलग श्रेणी के coaches लगे होते हैं।
  • Cochin से लक्षद्वीप पहुचने मे आपको 12-18 घंटे का समय लग सकता है। कोई क्रुज़ थोड़ा जल्दी पहुचाएगा कोई थोड़ा विलंब से, इसमे बैठने और सोने के लिए अलग अलग कोच मौजूद होते हैं।
  • यदि आप फ्लाइट से जाना चाहते हैं तो केरल के कोची एयरपोर्ट से डाइरैक्ट फ्लाइट लक्षद्वीप के Agatti Airport के लिए फ्लाइट मिल जाएगी। फ्लाइट से आपको एक से डेढ़ घंटे का समय लग जाता है।

लक्षद्वीप घूमने मे कितना खर्चा आता है? (Lakshadweep Travel Budget in Hindi)

Lakshadweep Travel Budget: किसी भी टूर मे मुख्य रूप से तीन खर्चे शामिल होते हैं 1. Traveling Cost यानि पहुचने का खर्च 2. Accommodation यानि Hotel 3. Food यानि खाने का खर्च ।

Lakshdweep Travel Plan कर रहे हैं तो आपको अनुमानित खर्च का विवरण नीचे दी गई टेबल से मिल जाएगा:

Traveling Expensesयदि आप ट्रेन से कोची और क्रुज़ से लक्षद्वीप जाते हैं तो आपके पास करीब ₹4000 से ₹7000 का बजट होना चाहिए, और यदि आप फ्लाइट से जाना चाहते हैं तो करीब ₹12000 से ₹15000 का खर्च होने वाला है।
Hotel and Stayलक्षद्वीप मे Hotels कम हैं आपको ज़्यादातर रिज़ॉर्ट ही देखने को मिलेंगे जिसका प्रतिदिन ₹8000 से ₹10000 तक का Room Rent आयेगा।
Food Expensesखाने के लिए आपको Veg, Non Veg, Sea Food सभी मिल जाएगा आपको जिसमे एक व्यक्ति का एक दिन का करीब ₹700 से ₹1000 खर्च हो सकता है।
लक्षद्वीप मे Sports & Water Activity ExpensesScooba Diving: ₹2000-₹2500 प्रति व्यक्ति
Snorkelling: ₹800- ₹1000 प्रति व्यक्ति
Water Ski: ₹1200-₹1300 प्रति व्यक्ति
Parasail: ₹2000-₹2200 प्रति व्यक्ति
Local Travel Expensesलक्षद्वीप मे कई Island हैं और एक आइलेंड से दूसरे आइलेंड जाने के लिए बोट या शिप उपलब्ध रहती है जिसका खर्च ₹1500 से ₹3000 प्रति व्यक्ति तक आता है।
लक्षद्वीप यात्रा बजट

दोस्तों लक्षद्वीप मे आपको एक द्वीप से दूसरे द्वीप से जाने मे ही काफी खर्च आने वाला है इसके अलावा activities के अलग, इसलिए आपको चाहिए होगा एक Tour Plan, और आपके लिए बेहतर होगा यदि आप पहले से पैकेज लेकर जाओ वो आपके लिए बेहतर रहेगा।

लक्षद्वीप के प्रमुख टुरिस्ट प्लेस कौन कौन से हैं?

दोस्तों Lakshadweep Travel प्लान कर रहे हैं तो आपको कम से कम 5 दिन और 4 रातों की ट्रिप प्लान करनी चाहिए तभी आप लक्षद्वीप के तीन चार प्रमुख Islands को एक्सप्लोर कर पाएंगे-

Minicoy Island: यदि आप क्रुज़ से आ रहे हैं तो आप इसी Island पर उतरने वाले हैं ये लक्षद्वीप का सबसे बड़ा आइलेंड है यहा पर आपके लिए कई खूबसूरत beaches और वॉटर activities करने के मिल जाएंगी।

Light-House: यह भी Minicoy Island पर ही मौजूद है। आप ऊपर भी जा सकते हैं, यहाँ से समुन्द्र एक तरफ Blue दिखता है और दूसरी तरफ sky blue जो भी बहुत खूबसूरत लगता है। Minicoy आइलेंड पर एक दिन आपका निकल जाएगा।

Kalpeni Island: अब आप मिनीकॉय आइलेंड से आप बोट या शिप के जरिये Kalpeni Island जा सकते हैं जिसका खर्च 2000 से 3000 प्रति व्यक्ति होगा। इस आइलेंड पर भी आपको कई खूबसूरत स्पोट्स मिल जाएंगे जहां आप अपना दिन बिता सकते हैं।

Kadmat Island: कलपेनी से आप Kadmat Island के लिए बोट या शिप ले सकते हैं जिसका खर्च आपका 2500 से 3000 आएगा। ये आइलेंड स्कूबा डाएविंग के लिए फ़ेमस है, यहाँ पर क्रिस्टल क्लियर वॉटर देखने को मिलता है जिसमे कोरल रीफ़ देखने का अलग मजा है। तीसरा दिन आपका यहाँ नीकल जाएगा।

यहाँ से आप वापस कोची के लिए रवाना हो सकते हैं क्योंकि क्रुज़ से आपका दो दिन कोची से आने और जाने मे लग जाता है। अगर आप और समय रुकना चाहते हैं तो आप कुछ और द्वीपों का आनंद ले सकते हैं।

Agatti Island: यदि आप फ्लाइट से जा रहे हैं तो आप इसी आइलेंड पर उतरेंगे। ये बहुत खूबसूरत द्वीप है इसका मुख्य आकर्षण है:

  • अगत्ती बीच, स्वर्ग का एक टुकड़ा है जो आपको आश्चर्यचकित कर देगा।
  • तटरेखा के किनारे फैली सफेद रेत।
  • उथला पानी तैराकी और snorkeling के लिए बिल्कुल उपयुक्त है।
  • रंगीन मूंगा चट्टान, सुरम्य लैगून से घिरा Agatti समुद्री जीवन का मनमोहक दृश्य पैदा करता हैं।
  • Kalpitti Village: अगत्ती द्वीप पर कल्पित्ति गांव का दौरा करके स्थानीय जीवन शैली से रूबरू हो सकते हैं।

Bangaram Island: अगत्ती से थोड़ी दूर बोट द्वारा आप बंगारम आइलेंड पहुँच सकते हैं। बंगाराम द्वीप एक और उष्णकटिबंधीय रत्न है जो आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। अपने प्राचीन समुद्र तटों और जीवंत मूंगा चट्टानों के लिए जाना जाने वाला बंगाराम गोताखोरों और स्नॉर्कलर्स के लिए एक स्वर्ग है।

ये कुछ प्रमुख location हैं जहां ज़्यादातर सैलानी जाना चाहते हैं। इसके अलावा यदि आप खोजी प्रवृति के व्यक्ति हैं तो आपके लिए वहाँ पर और भी कई आइलेंड हैं जहां आप बजट के अनुसार जा सकते हैं।

क्या लक्षद्वीप मे इंटरनेट उपलब्ध है?

जी हाँ! लक्षद्वीप मे इंटरनेट मौजूद है हालांकि कुछ द्वीपों पर सिग्नल कम हो सकता है। केवल बीएसएनएल और एयरटेल लक्षद्वीप द्वीप समूह को दूरसंचार सेवाएं प्रदान करते हैं। बीएसएनएल सभी 10 बसे हुए द्वीपों में कनेक्टिविटी प्रदान करता है, जबकि एयरटेल कावारत्ती और अगत्ती द्वीपों में कनेक्टिविटी प्रदान करता है।

क्या Lakshadweep Travel के लिए पास लेना पड़ता है?

जी हाँ! यदि आप भारतीय हैं तो भी आपको लक्षद्वीप जाने के लिए पास (Entry Permit) लेना पड़ता है क्यूंकी लक्षद्वीप मे Restricted Entry लागू है यानि एक समय पर ज्यादा यात्री न पहुँच जाएँ उसके लिए कुछ आपको एंट्री पर्मिट लेना अनिवार्य है। लेकिन यदि आप किसी सरकारी होटल मे ठहरने वाले हैं तो आपको पास लेने की आवश्यकता नही है।

विदेशी सैलानियों के लिए सिर्फ भारत का valid visa होना आवश्यक है, उन्हे अन्य किसी एंट्री पास की आवश्यकता नहीं है।

यदि आप प्राइवेट stay बूक करने वाले हैं तो आपको लक्षद्वीप ट्रैवल करने के लिए आपको एंट्री पर्मिट -https://epermit.utl.gov.in/ इस वैबसाइट से ऑनलाइन अप्लाई करके आसानी मे मिल जाएगा।

Lakshadweep Tour Activities (पर्यटक गतिविधियाँ)?

लक्षद्वीप एक सुंदर द्वीप समूह है जहां आप कई रोमांटिक और आद्भुत गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। यहां कुछ गतिविधियाँ शामिल हैं जो आप वहां गए होने पर आनंद लेने के लिए कर सकते हैं:

  1. स्नोर्कलिंग और स्कूबा डाइविंग: लक्षद्वीप के सुंदर कोरल रीफ क्षेत्रों में स्नोर्कलिंग और स्कूबा डाइविंग का आनंद लें, ये आपके लिए Once in a life experience होने वाला है।
  2. समुद्र तट टूर: Lakshadweep Travel पे जा रहे हैं तो आपकी मुलाक़ात होने वाली है दुनिया के सबसे खूबसूरत समुद्र तटो से जो बेहद मनमोहक हैं, द्वीपों के सुंदर समुद्र तटों को गौर से देखें और सुरम्य समुद्र जल में समय बिताएं।
  3. वाटर स्पोर्ट्स: लक्षद्वीप मे आप कई सारी वॉटर स्पोर्ट्स activities का मजा उठा सकते हैं जैसे कि कैनोइंग, पैरासेलिंग, विंडसर्फिंग जैसे वाटर स्पोर्ट्स का आनंद लें।
  4. बोट सफारी: यदि आप थोड़े से Adventurous स्वभाव के हैं तो समुंदर मे बोट सफारी आपके लिए है। लक्षद्वीप के खूबसूरत द्वीपों को बोट सफारी के दौरान देखें और उनका आनंद लें।
  5. स्थानीय सांस्कृतिक दर्शन: कवरत्ती, लक्षद्वीप की राजधानी, में स्थानीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करें ये एक बेहतरीन अनुभव होगा।
  6. बीच पर आराम: लक्षद्वीप की सुंदर समुद्र तटों पर चलने और आराम करने का मजा सबसे अलग अनुभव देगा आपको, बीच पर आराम से धूप सेकना और समुन्द्र की खूबसूरती आपको सारी दुनिया भुला देगी।
  7. मसाज और स्पा: कुछ द्वीपों पर आप स्वास्थ्य और विश्राम के लिए स्पा और मसाज का आनंद ले सकते हैं।

आशा करते हैं- Lakshadweep Travel Plan से जुड़े लगभग सारे प्रश्नों के उत्तर आपको इस ब्लॉग पोस्ट मे मिल गए होंगे। इनके अलावा कुछ प्रश्न आपके पास हैं तो हमे कमेंट मे बताएं, यदि आप Lakshadweep Travel करके आ चुके हैं और आपके अनुभव के आधार पर हमारे हिन्दी पाठकों के लिए कुछ जानकारी साझा कर सकते हैं तो आपका स्वागत है।

Share.

Googal Baba Blog is all about to share useful info and unique content to its readers in hindi and english. Fascinating facts and answers to all the burning questions on the hottest trending topics. From "How to train your dragon" to "Baba ji ka Thullu" and everything in between, this blog has got you covered. With a dash of humor and a sprinkle of creativity, Baba G. make learning fun and informative. So come on over and join the fun, because you never know what crazy facts and hilarious tidbits you might learn!

Leave A Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version